मंगलवार, 12 जुलाई 2011

चलते चलते एक खबर और. ..

कभी कभी ऐसा हो जाता है की न चाहते हुए कुछ काम करने पड़ जाते है जैसे अब कर रहा हूँ. सोने जा रहा था तभी देखा blogtaknik महोदय ने एक  मेल दिया  और हम भी बचपन में चले गए जी हा . हिन्स्तान गूगल ग्रुप द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है. आप भी देखे.....
माँ एक लेखन प्रतियोगिता में जो प्रविष्टिया प्राप्त हुयी थी उसे हिंदुस्तान की आवाज़ में प्रकाशित कर दिया गया है.

इस प्रतियोगिता में जिन्होंने भी पत्रिकाए भेजी उनका धन्यवाद और बहुत मित्रो के ईमेल भी आये जिन्हें यह प्रयास अच्छा लगा उनका भी धन्यवाद. अब इस लेखन प्रतियोगिता के विषय आप भी चुन सकते है. और आपके अमूल्य सुजाव का हमें इंतजार रहेगा.  यदि आपके मन में किसी मुद्दे या विषय का ख्याल है तो लिख भेजिए हम आपका स्वागत करेंगे.   

अब आज का विषय है बचपन के वो दिन अथवा बचपन से सम्बंधित कोई भी अच्छा लेख  आप तस्वीरे भी भेज सकते है कुछ सब्द कविता के साथ, हमारा पता तो आपको याग ही होगा hindusthankiaawaz@googlegroups.com   तो खो जाईये बचपन के दिनों मे.  


तो देर क्यों आप भी शुरू हो जाइये 

आज की तीन बड़ी खबरे.


BBS NewS आज से एक अख़बार की तरह काम करेगा
बीबीएस न्यूज़ ब्यूरो / भारतीय ब्लॉग समाचार की घोषणा आज विधिवत कर दी गयी. इस अनोखे समाचार पात्र की छपाई भले न होती हो किन्तु यह कार्य बिलकुल निष्पक्ष होकर करेगा. इसकी स्थापना सिर्फ ब्लॉग की खबरों के लिए है यानि ब्लॉग या ब्लोगर के बारे में लिखा जा सकता है, राजनीती या समाज के बारे में नहीं. लिहाजा नियम के तहत महेंद्र श्रीवास्तव के लेख ... तो मनमोहन पीएम क्यों है ... को हटाया जा रहा है. यह लेख भारतीय ब्लॉग लेखक मंच पर प्रकाशित है.
लिहाजा लेख प्रकाशन का ब्लॉग और लेख की समीक्षा कर ब्लॉग का लिंक भी दिया जा सकता था. एक ही तरह की पोस्ट साहित्यिक, राजनितिक और सांस्कृतिक मंच पर भले ही दिखे पर इस समाचार पोर्टल पर नहीं. क्योंकि ब्लॉग और ब्लोगर के समाचारों के लिए है.


BBLM ने नियमो के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया
BBS NewS / भारतीय ब्लॉग लेखक मंच ने आपने स्थापना के पांच माह पूरे होने पर सभी लेखको के लिए सूचना जारी करते हुए, नियमो का पालन करने को कहा है. मंच ने नियमो की अनदेखी पर दो लेख भी हटाये. साथ ही जल्द ही सलाहकार मंडल चुनने की बात कही है . इस बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ ले सकते है,

आवश्यक सूचना सभी के लिए : BBLM


लघु कथा बनी विवादित
BBS न्यूज़ / रचनाकार के नाम से चर्चित रवि रतलामी का ब्लॉग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. टिप्पणियों की भरमार हो गयी है. हल्ला बोल के अध्यक्ष कौशलेन्द्र जी ने इस लेख पर उग्र रुख धारण किया है. कई टिप्पणीकार आपस में उलझे हुए है पर कौशलेन्द्र जी के सवालो का जवाब किसी के पास नहीं है. जिससे सब झल्लाए हुए है. मजा लेना है तो आप भी आये....

अनीता मिश्र की लघुकथा - माफीनामा

सोमवार, 11 जुलाई 2011

ब्लॉग संसार: पंजीकरण

ब्लॉग संसार: पंजीकरण: "इस ब्लॉग संकलक पे रजिस्टर करने का तरीका  सबसे पहले इस संकलक को फोल्लो करें. 
अपना इ मेल हमको इस पे पते अपने ब्लॉग कि लिस्ट के साथ   भेज ..."

सुव्यवस्था सूत्रधार मंच की पोस्ट और भारतीय ब्लॉग समाचार की पोस्ट अब ‘चिठ्ठाजगत.इन्फ़ो‘ पर भी !

जनाब एस. एम. मासूम साहब के बारे में हमने अभी हाल ही में कहा था कि

जनाब एस. एम. मासूम साहब ने ख़बर दी है कि 
चिट्ठा जगत पे आयें और अपने ब्लॉग को जोडें ब्लॉग संसार से.
उनकी यह पोस्ट हमारीवाणी अब तक 56 पाठकों द्वारा खंगाली जा चुकी है और अभी रात तक इसे पढ़ा जाता रहेगा . यह एक रिकॉर्ड है हमारी वाणी पर। 

बहरहाल,
हैरत का संबंध दूसरे लिंक में दी गई पोस्ट से है जिसमें यह देखकर एक सुखद आश्चर्य होता है कि जनाब मासूम साहब को अब ‘चिठ्ठाजगत.इन्फ़ो‘ के स्वामी के तौर पर भी जाना जाएगा।
क्यों है न हैरत की बात ?
इससे भी ज़्यादा मज़ेदार है इस एग्रीगेटर का आफ़र, कि वह 100 ब्लॉगर्स को अपने यहां पोस्ट का लिंक देने का अधिकार भी दे रहा है। जिसका आधार ‘पहले आओ पहले पाओ‘ की नीति है। लोग आ रहे हैं और जुड़ रहे हैं।
इस एग्रीगेटर को शायद  कम पसंद किया जाए क्योंकि जो लोग ब्लॉगिंग को एक नशे की तरह लेते हैं या ब्लॉग जगत को अपनी धड़ेबंदी से तबाह किए हुए हैं वे लोग तो ‘हमारीवाणी‘ पर भी बहुत देर से आए और बहुत जल्दी उसकी निष्पक्षता का काम तमाम कर दिया। ये लोग हरगिज़ अपना ईमेल आईडी देकर इस ‘निष्पक्ष एग्रीगेटर‘ से जुड़ने वाले नहीं हैं।
यहां कोई ऐसी लिस्ट नहीं है जो वोट और कमेंट के आधार पर ब्लॉगर्स को अपना क़द ऊंचा दिखाने के लिए मजबूर या प्रेरित करती हो। यहां तो पाठकों की संख्या भी नहीं दर्शाई जाती। दर्शाई जाने वाली चीज़ केवल पोस्ट है और पोस्ट यहां जगमगा रही है मोटे मोटे अक्षरों में। ये मोटे अक्षर इसलिए आते हैं क्योंकि यहां पोस्ट डाली जाती है ‘Create a link‘ पर क्लिक करके। सुव्यवस्था सूत्रधार मंच की पोस्ट और भारतीय ब्लॉग समाचार की पोस्ट भी वहां अपनी छटा बिखेर रही हैं .
आप भी इस नए अनुभव में शरीक  हों, आपको मज़ा ज़रूर आएगा, अगर आप किसी गुटबाज़ी के शिकार नहीं हैं तो ...।
यह अवसर आपके अन्तर्मन का सच भी आपके साथ साथ सबके सामने ले आएगा। 
अब आप सोच रहे होंगे कि

ख़ैर, मुबारक हो मासूम साहब को और उनसे जुड़ने वालों को !!!

अंदाज ए मेरा: वतन पर जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा.........

अंदाज ए मेरा: वतन पर जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा.........: "शहीद श्री वीके चौबे और जवान(पूरे जवानों की तस्‍वीरें नहीं मिल पाईं) नक्‍सलवाद का नासूर। न जाने कितने घरों को तबाह करेगा। कभी किसी मां क..."