Harish singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Harish singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

जागिये देखिये फिर लिखिए

सम्मानित पत्रकार बंधुओ, यह ब्लॉग इसलिए बनाया गया है की यहाँ पर ब्लोगरो और उनके बारे में ब्लॉग समीक्षा सहित किस ब्लॉग की क्या विशेषता है. क्या अच्छैया और क्या बुराइयाँ है. जिस हम खुलकर लिख और बोल सके. ताकि यहाँ पर आने वाला पाठक उस ब्लॉग पर जाकर जानकारी ले सके, यह पर बिलकुल उसी तरह कार्य करना है जैसे किसी समाचार का पत्रकार करता है. यह मेरी कमी है की व्यस्तता की वजह से मैं काफी दिन तक दूर रहा. इस बीच नियमो की अवहेलना होती रही. यहाँ कविता और लेख प्रकाशित होने लगे. आगे से भी लेखा यहाँ पर अपना योगदान दे वह निष्पक्ष पत्रकारकी तरह दे, यदि किसी को इसमें परेशानी है तो कुछ भी न लिखे पर नियमो की अवहेलना अब नहीं होगी.
      आपका - हरीश सिंह

सोमवार, 18 जुलाई 2011

आतंकवादियो को मेहमान का दर्ज़ा

BBS न्यूज़ : हिंदुस्तान हमेशा अतिथि को देवो भाव का दर्ज़ा देता रहा है. पर यही दर्ज़ा जब आतंकवादियों को दिया जाय तो उसे आप क्या कहेंगे. जी हां, केंद्र में बैठी सत्तारूढ़ सरकार आतंकवादियो को मेहमान का ही दर्ज़ा दे रही है. उन आतंकियों की आवभगत में जो धन खर्च किया जा रहा है उतने धन में कई लोंगो की गरीबी दूर की जा सकती है. पर गरीबो का ख्याल किसे है, हमारे युवराज़ सिर्फ गरीबो के घर जाकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाते है. आज तक उन्होंने किसी की गरीबी दूर नहीं की है. इसलिए " भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" पर विभोर गुप्ता जी ने लिखा की

अच्छा है हमलावर दोषी पकडे ही ना जाए

और इसी विषय पर हिंदुस्तान की आवाज़ पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे हरीश सिंह, करनजीत शर्मा, रमेश कुमार जैन उर्फ़ सिरफिरा जी, अनामिका घटक जी, दिनेश वशिष्ठ जी, प्रेमशंकर गुप्ता, वंदना गुप्ता जी, प्रदीप पाठक जी, राजेंद्र स्वर्णकार जी, रिशिराज़ जी, डॉ, श्याम गुप्ता जी, रामप्रसाद जालन जी, आदर्श भल्ला जी, पूर्णिमा भेरी जी, शिखा कौशिक जी, रेखा श्रीवास्तव जी, डॉ, आशुतोष जी, अंकित जी, प्रेम शंकर गुप्ता जी, आदर्श कुमार पटेल जी, प्रदीप पाठक जी ने अपने विचार व्यक्त किये जिसे हिंदुस्तान की आवाज़ पर प्रकाशित किया गया है.
इसे आप यहाँ देख सकते हैं,

सवाल-जवाब प्रतियोगिता भाग दो-- कसाब आतंकी या मेहमान

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

चलते चलते एक खबर और. ..

कभी कभी ऐसा हो जाता है की न चाहते हुए कुछ काम करने पड़ जाते है जैसे अब कर रहा हूँ. सोने जा रहा था तभी देखा blogtaknik महोदय ने एक  मेल दिया  और हम भी बचपन में चले गए जी हा . हिन्स्तान गूगल ग्रुप द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है. आप भी देखे.....
माँ एक लेखन प्रतियोगिता में जो प्रविष्टिया प्राप्त हुयी थी उसे हिंदुस्तान की आवाज़ में प्रकाशित कर दिया गया है.

इस प्रतियोगिता में जिन्होंने भी पत्रिकाए भेजी उनका धन्यवाद और बहुत मित्रो के ईमेल भी आये जिन्हें यह प्रयास अच्छा लगा उनका भी धन्यवाद. अब इस लेखन प्रतियोगिता के विषय आप भी चुन सकते है. और आपके अमूल्य सुजाव का हमें इंतजार रहेगा.  यदि आपके मन में किसी मुद्दे या विषय का ख्याल है तो लिख भेजिए हम आपका स्वागत करेंगे.   

अब आज का विषय है बचपन के वो दिन अथवा बचपन से सम्बंधित कोई भी अच्छा लेख  आप तस्वीरे भी भेज सकते है कुछ सब्द कविता के साथ, हमारा पता तो आपको याग ही होगा hindusthankiaawaz@googlegroups.com   तो खो जाईये बचपन के दिनों मे.  


तो देर क्यों आप भी शुरू हो जाइये 

आज की तीन बड़ी खबरे.


BBS NewS आज से एक अख़बार की तरह काम करेगा
बीबीएस न्यूज़ ब्यूरो / भारतीय ब्लॉग समाचार की घोषणा आज विधिवत कर दी गयी. इस अनोखे समाचार पात्र की छपाई भले न होती हो किन्तु यह कार्य बिलकुल निष्पक्ष होकर करेगा. इसकी स्थापना सिर्फ ब्लॉग की खबरों के लिए है यानि ब्लॉग या ब्लोगर के बारे में लिखा जा सकता है, राजनीती या समाज के बारे में नहीं. लिहाजा नियम के तहत महेंद्र श्रीवास्तव के लेख ... तो मनमोहन पीएम क्यों है ... को हटाया जा रहा है. यह लेख भारतीय ब्लॉग लेखक मंच पर प्रकाशित है.
लिहाजा लेख प्रकाशन का ब्लॉग और लेख की समीक्षा कर ब्लॉग का लिंक भी दिया जा सकता था. एक ही तरह की पोस्ट साहित्यिक, राजनितिक और सांस्कृतिक मंच पर भले ही दिखे पर इस समाचार पोर्टल पर नहीं. क्योंकि ब्लॉग और ब्लोगर के समाचारों के लिए है.


BBLM ने नियमो के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया
BBS NewS / भारतीय ब्लॉग लेखक मंच ने आपने स्थापना के पांच माह पूरे होने पर सभी लेखको के लिए सूचना जारी करते हुए, नियमो का पालन करने को कहा है. मंच ने नियमो की अनदेखी पर दो लेख भी हटाये. साथ ही जल्द ही सलाहकार मंडल चुनने की बात कही है . इस बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ ले सकते है,

आवश्यक सूचना सभी के लिए : BBLM


लघु कथा बनी विवादित
BBS न्यूज़ / रचनाकार के नाम से चर्चित रवि रतलामी का ब्लॉग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. टिप्पणियों की भरमार हो गयी है. हल्ला बोल के अध्यक्ष कौशलेन्द्र जी ने इस लेख पर उग्र रुख धारण किया है. कई टिप्पणीकार आपस में उलझे हुए है पर कौशलेन्द्र जी के सवालो का जवाब किसी के पास नहीं है. जिससे सब झल्लाए हुए है. मजा लेना है तो आप भी आये....

अनीता मिश्र की लघुकथा - माफीनामा

रविवार, 10 जुलाई 2011

योग पर एक नए ब्लॉग का शुभारम्भ

भदोही/ उत्तरप्रदेश : हिंदी ब्लॉग जगत जगत में विभिन्न विषयों को लेकर ब्लॉग की शुरुआत की गयी है. हमें एक ही जगह पर क्लिक करने से मनपसंद विषय पढने के लिए मिल जाते है. इसी क्रम में जनपद भदोही से एक और ब्लॉग की शुरुआत की गयी है जो. योग और आयुर्वेद पर आधारित होगा. वैसे तो इस विषय पर कई ब्लॉग है, पर विजय जी का कहना है की वे अपने अनुभूत परीक्षणों को इस ब्लॉग के माध्यम से दुनिया को बताएँगे. यही नहीं वे ऑन लाईन योगा सिखाने साथ उपचार भी करेंगे.
बता दे की योगाचार्य विजय की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई तथा उच्च शिक्षा वाराणसी में हुई. उन्होंने योग व मसाज विज्ञान की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त व इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन द्वारा मान्य D.Y.M.S. की उपाधि कलकत्ता से प्राप्त की तथा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त व संचालित संस्थानों द्वारा योग विज्ञान में P.G.D.Y. तथा C.Y.G. की परीक्षाओ को भी उत्तीर्ण किया. उन्हें अभिमन्युश्री, रत्नप्रकाश सम्मान,अचीवमेंट अवार्ड, के अलावा बहुत से सम्मान प्राप्त हुए है., योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में स्वाश्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आई. आई. टी. कानपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व किया. मैंने योग व अन्य क्षेत्र में कई पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन भी किया है तथा भारत के विश्व स्तरीय समाचार पत्रों में भी योग व हर्बल से सम्बंधित विषयो पर उनके लेख प्रकाशित होते है.उन्होंने स्वदेश के अतिरिक्त अन्य देशो जैसे- फ्रांस, हालैंड, अमेरिका, इंग्लैंड इत्यादि के नागरिको को योग प्रशिक्षण देकर जटिल रोगों का चमत्कारिक इलाज करके प्रसंशा व प्रसंशापत्र प्राप्त किये है. साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओ द्वारा आयोजित योग शिविरों में लोगो को यौगिक प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया है,
उनसे किसी भी समय मो. न. 07499114309 पर संपर्क किया जा सकता है. आईये ब्लॉग परिवार में शामिल इस नए सदस्य का स्वागत करे.
http://yogachary.blogspot.com/

शनिवार, 9 जुलाई 2011

ब्लॉग पत्रकारिता का सूत्रपात


मित्रो,
आज हर क्षेत्र में मीडिया की दखलंदाज़ी है, तो फिर ब्लॉग की दुनिया में क्यों नहीं, बहुत दिन से मन में एक विचार था की ब्लॉग क्षेत्र में में भी पत्रकारिता का सूत्रपात किया जाय. जो पूरी तरह निष्पक्ष हो, बिना किसी भेदभाव के. और उस विचार को साकार रूप देने में हमें अति प्रशन्नता हो रही है. जब कोई पाठक अपने मनपसंद विषय को खोजना चाहता है तो उसे आसानी से नहीं मिल पाते. बहुत से ब्लोगरो को मैंने देखा है की वे "नाम बड़े और दर्शन थोड़े" की कहावत चरितार्थ करते हैं. ब्लॉग जीवन में प्रवेश के दौरान मुझे बहुत कुछ आप लोंगो से सीखने को मिला, मैंने देखा की बहुत से ऐसे ब्लोगर है जो बहुत ही बढ़िया लिखते हैं पर उन्हें पढने वाला कोई नहीं है. कारण यही है की पाठक आसानी से उनके ब्लॉग पर पहुँच नहीं पाता और उसे मनपसंद सामग्री नहीं मिल पाती. इसका एक कारण मैंने और भी देखा बहुत से लेखक जो लिखते बहुत अच्छा हैं पर वे सही लेबल नहीं लगते जिससे सर्च इंजन उस विषय सामग्री को खोज नहीं पाता. उन्ही सब समस्याओ के आंशिक निदान में यश मंच सहायक बन सकता है. आप के सहयोग से हम वह विषय सामग्री BBs न्यूज़ के माध्यम से यहाँ पर देंगे ताकि पाठक आसानी से अपने मनोवांछित ब्लॉग पर जा सके.
बीबीएस न्यूज़ में वे लेखक शामिल हो सकते हैं जो निष्पक्ष होकर ब्लॉग की पत्रकारिता को नया आयाम दे सके. नियम देंखे....
१. इस मंच पर कविता, कहानी, लेख आदि प्रकाशित नहीं होंगे.
२. ब्लॉग भ्रमण के दौरान आपको लगे की किसी ब्लॉग की सामग्री पाठको के लिए लाभप्रद है तो उसे समाचार की भाषा में यहाँ प्रकाशित किया जायेगा.
३. किसी भी ब्लोगर के बारे में व्यक्तिगत समाचार भी लिखे जा सकते है पर सत्यता होनी अनिवार्य है.
४. यदि किसी ब्लोगर के लेख आपको किसी विशेष मानसिकता से ग्रसित लगते हैं तो उसके बारे में भी निष्पक्ष होकर लिख सकते हैं. किन्तु प्रमाण के साथ.
५. किसी के निजी जीवन से कोई सरोकार नहीं रखा जायेगा. यह ब्लॉग पत्रकारिता है लिहाजा हमारा आधार सिर्फ ब्लॉग ही होगा.
६. इस मंच से जुड़ने वाले पत्रकार अपने ब्लॉग जीवन का निजी अनुभव, संस्मरण, परिचर्चा, ब्लॉग समीक्षा, लेख समीक्षा, ब्लॉग लेखक का जीवन परिचय एवं हिंदी लेखन में उसका योगदान जैसे विषयों को चुन सकते हैं.
सबसे आवश्यक.... यह बात हमेशा याद रखे, बहुत से हमारे ब्लॉग लेखक बंधू है जो प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर हमेशा बिकाऊ व भ्रष्ट होने का आरोप लगाते रहते है., वहा पर मीडिया को विज्ञापन निति के चलते कही कही झुकना पड़ता है, पर यहाँ आपको स्वच्छ पत्रकारिता की नीव रखनी है. जो भी लिखे निष्पक्ष होकर बिना किसी भेदभाव के निडर होकर. यदि आपको लगता है की आप ब्लॉग की निष्पक्ष पत्रकारिता को नया आयाम दे सकते है तो आपका सहर्ष स्वागत है.

नागरिक पत्रकार बने.....
ब्लॉग पत्रकारिता के नवसृजित परिकल्पना को साकार रूप देकर सफलता के शिखर पर पहुँचाने में यदि कोई सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है तो वह पाठक समुदाय, निश्चित रूप से पाठक ब्लॉग लेखको के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है. पाठक बंधुओ से निवेदन है की जब आप किसी ब्लॉग पर लेख को पढ़ते हैं तो कुछ न कुछ विचार आपके मन में अवश्य उपजते है, कोई ब्लॉग आपको अच्छा लगता है तो कोई बकवास, या फिर उस ब्लॉग लेखक को सलाह देना चाहते है पर दे नहीं पाते. जो कार्य ब्लॉग लेखक करते है वह आप इस मंच से जुड़कर कर सकते हैं. आप ब्लॉग नहीं लिखते तो क्या हुआ ब्लॉग पत्रकारिता सहज रूप से कर सकते हैं. आप मेल द्वारा अपना समाचार मेल द्वारा भेंजे, नियमानुसार होने पर उसे प्रकाशित किया जायेगा. यदि आप नियमित रूप से लिखना चाहते है तो आपको ब्लॉग पत्रकार भी बनाया जा सकता है, ताकि अपने समाचार आप खुद प्रकाशित कर सके.
ब्लॉग पत्रकारिता के नए सूत्रपात में अपना योगदान देने के लिए हमें मेल भेंजे..........

आपका -- Harish singh
नोट : ध्यान रखे, यह ब्लॉग खबरों को लेकर पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहेगा. यदि कोई लेखक किसी ब्लॉग या ब्लोगर के बारे में अपने विचार रखना चाहता है और अपना नाम प्रकाशित नहीं करना चाहता तो वह खबर प्रमाण और तथ्यों के आधार पर भेजे, उसे हम प्रकाशित करेंगे, आप के सुझाव का हम स्वागत करेंगे.