बहुत आसान प्रश्न हैं फिर भी आप अब तक नहीं बता पाए .जल्दी से बताएं और बने विजेता .ये हैं पहली ब्लॉग पहेली .
BBS NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BBS NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 18 अगस्त 2011
रविवार, 7 अगस्त 2011
ब्लॉग जगत का सनसनीखेज खुलासा
www.rachanakar.org इस लिंक पर पढ़ें ब्लॉग जगत का सनसनीखेज खुलासा -
नईख़बर.कॉम - चोरी की सामग्री से सजी साहित्यिक दुकान?
यदि आपकी साइट की सारी की सारी सामग्री की चोरी कर कोई अन्य साइट अपनी दुकान सजा ले तो आपको कैसा लगेगा?''
shikha kaushik गुरुवार, 28 जुलाई 2011
एक ही वर्ष में रहस्यमय तरीके से गायब हो गये थे तीन बच्चे
एक ही वर्ष में रहस्यमय तरीके से गायब हो गये थे तीन बच्चे-भारतीय नारी ब्लॉग पर पढ़ें poori घटना और आगे आयें मदद के लिए .
- पुलिस ने पाँच वर्ष तक नहीं की रिपोर्ट दर्ज, बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस के अथक प्रयासों से पाँच वर्ष बाद दर्ज हो सकी रिपोर्ट।
- बच्चों के गम में पिता ने पहले तो मानसिक संतुलन खोया आठ साल बाद कुत्ते के काटने से हो गई, बच्चों के गम में डूबे पिता ने इलाज भी कराना मुनासिव नहीं समझा।
- समय से पहले ही बूढ़ी हो चुकी सोमवती घरों में झाड़ू-पोछा करके बमुश्किल चला रही है घर
- थाना पुलिस से लेकर राष्ट्रपति तक लगाई जा चुकी है गुहार, सभी की ओर से मिलता है एक ही ‘‘जबाब तलास जारी है‘‘।-ये थी घटना .श्रवण जी का है आपसे प्रश्न -
sks_the_warrior ने कहा…क्या हम सब मिलकर कुछ कर सकते हैं ? कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओ खासकर नरेश पारस जी ने बहुत कोशिशें की .. उन्ही कि वजह से रिपोर्ट लिखी गई.. लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं.. दो-चार अखबारों में सिर्फ ख़बरें छाप देने से भी कुछ नहीं होता... जरुरत है एक संकल्प की .. यहां जो व्यक्ति आगरा से हो वह अगर कुछ करने की इच्छा रखता हो तो संपर्क करे... हमने यह सारी बातें मुख्यमंत्री मायावती और महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी तक भी पहुचाई लेकिन अभी - तक कोई कार्यवाही नहीं ... कम से कम कुछ तो मदद मिलनी चाहिए न ? क्या कहते हैं आप लोग?
शिखा कौशिक
बर्तनों पर लगी हिन्दू और मुसलमान की मोहर और बालिका अमृता ! भाग 1
''भारतीय नारी '' ब्लॉग पर आज प्रस्तुत आलेख -अशोक कुमार शुक्ल जी द्वारा प्रस्तुत किया गया है -
अमृता प्रीतम का जन्म 1919 में पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के लाहौर शहर में हुआ । इनके माता पिता पंचखंड भसोड़ के स्कूल में पढाते थे। इनका बचपन अपनी नानी के घर बीता जो रूढिवादी विचारधारा की महिला थी। अमृता बचपन से ही रूढियों के विरूद्व खडी होने वाली बालिका थीं ।
बचपन में अमृता ने देखा कि उनकी नानी की रसोई में कुछ बरतन और तीन गिलास अन्य बरतनों से अलग रखे रहते थे परिवार में सामान्यतः उन बर्तनों का उपयोग नहीं होता था । अमृता के पिता के मुसलमान दोस्तों के आने पर ही उन्हें उपयोग में लाया जाता था। बालिका अमृता ने अपनी नानी से जिद करते हुये उन गिलासों में ही पानी पीने की जिद की''
इस आलेख को पढने के लिए ''http://bhartiynari.blogspot.com/''पर आयें .
गुरुवार, 21 जुलाई 2011
क्या कन्या भ्रूण हत्या करने वाले इससे लेंगे कुछ सबक ?
क्या कन्या भ्रूण हत्या करने वाले इससे लेंगे कुछ सबक ?कल मैंने अनवर जी के ''मुशायरा ' ब्लॉग पर उनके द्वारा प्रस्तुत एक अशआर पढ़ा ,जो इस प्रकार था -
तर्क ए मोहब्बत पर भी होगी उनकी नदामत हम से ज़्यादा
किसने की हैं कौन करेगा उनसे मोहब्बत हम से ज़्यादा
कोई तमन्ना कोई मसर्रत दिल के करीब आने ही ना दी
किसने की है इश्क़ में यारों ग़म से मोहब्बत हम से ज़्यादा
इस अशआर के नीचे लिखी पंक्तियाँ मन को झंकझोर देने वाली थी.जो इस प्रकार थी -''एक मासूम कली हमारे आँगन में खिली हमारे घर को महकाया और फिर जन्नत का फूल बन गयी .'' अनवर जी ने इस सन्दर्भ में बताया कि-
''अशआर के नीचे एक लाइन जिस वाक़ये से मुताल्लिक़ लिखा है, वह पिछले साल 22 जुलाई को पेश आया था। अब दो दिन बाद फिर 22 जुलाई आने वाली है। मैं अपनी बेटियों से प्यार करता हूं। अनम आज भी याद आती है तो आंखें भर आती हैं। वह इस संसार में कुल 28 दिन ज़िंदा रही। उसने बड़ी हिम्मत से ‘स्पाइना बिफ़िडा‘ के फ़ोड़े की तकलीफ़ को झेला और इतने बड़े ज़ख्म के बावजूद उसने हमें परेशान नहीं किया। वह तो रोती तक न थी। मैं अपने हाथों से सुबह शाम दो वक्त उसकी ड्रेसिंग किया करता था।
बहरहाल वह हमें याद आती है लेकिन उसके हक़ में यही बेहतर था।
बहरहाल वह हमें याद आती है लेकिन उसके हक़ में यही बेहतर था।
हमारा रब हमें उससे फिर मिला देगा, इंशा अल्लाह
अपनी नन्ही सी कली के प्रति उनकी भावनाओं ने दिल को छू लिया .मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करूंगी कि वो अनवर जी की ख्वाहिश को जरूर पूरा करें व् सभी बच्चियों को अनवर जी जैसे पिता की छत्र-छाया प्रदान करें
शिखा कौशिक
सम्पूर्ण ब्लॉग जगत शिव के रंग में रंगा !
'' ॐ नमः शिवाय ''
श्रावण मास के आरम्भ के साथ ही ब्लॉग जगत में बम-बम भोले का उदघोष गूँज उठा है .शिव के रंग में रंग कर अनेक ब्लोगर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर रहे हैं .भारतीय ब्लॉग लेखक मंच पर श्याम गुप्त जी ने ''सबसे प्राचीन भोले भंडारी ...'' आलेख प्रस्तुत कर शिव जी से सम्बंधित ऐतेहासिक जानकारी उपलब्ध करायी है .सवाई सिंह जी अपने ब्लॉग ''आज का आगरा ''पर ''ॐ नम:शिवाय शिव ही सत्य है ''पोस्ट के माध्यम से शिव की स्तुति कर रहे हैं .मैंने भी गौरी शंकर की प्रेरणा से ''शिव महापुराण ''को काव्यबद्ध करने का प्रयास आरम्भ किया है .ये तो मात्र कुछ उदाहरण है .आइये हम सब भी शिव अर्थात कल्याण के भाव से युक्त हो और अपने राष्ट्र व् समाज को उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर प्रतिष्ठित करें .
शिखा कौशिक
सोमवार, 18 जुलाई 2011
काबिले तारीफ हैं फिरदौस
भदोही:/बीबीएस न्यूज़/ : ब्लॉग जगत में ऐसे धुरंधर भरे पड़े है जिनकी तारीफ की जाय तो वह छोटी पड़ जाती है, ब्लॉग जगत में महिलाओ ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. पर उन्ही में से एक है फिरदौस खान, जिनकी लेखनी खुद ही उनकी पहचान है. उनकी बेबाक बाते व लेखन शैली का विरोध बहुत से ऐसे लोंगो ने किया है जो संकुचित विचारधारा के पर उन बातो को दरकिनार करते हुए उन्होंने अपना सफ़र अनवरत जारी रखा और अपना अलग ही मुकाम बनाया. उनकी लेखनी से ही प्रभावित होकर उन्हें "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" पर भी सहयोग देने के लिए आमंत्रित किया गया था पर उन्होंने शांत रहना ही उचित समझा.
वे पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन केन्द्र और देश के प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हरिभूमि में कई वर्षों तक सेवाएं दीं...अनेक साप्ताहिक समाचार-पत्रों का सम्पादन भी किया... ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन केन्द्र से समय-समय पर कार्यक्रमों का प्रसारण... ऑल इंडिया रेडियो और न्यूज़ चैनल के लिए एंकरिंग भी की है. दैनिक हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण ट्रिब्यून, जनसत्ता, राजस्थान पत्रिका, नवभारत, अजीत समाचार, देशबंधु और लोकमत सहित देश-विदेश के विभिन्न समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं और समाचार व फीचर्स एजेंसी के लिए लेखन करने के साथ ... ' गंगा-जमुनी संस्कृति के अग्रदूत' नामक एक किताब प्रकाशित की है ... इसके अलावा डिस्कवरी चैनल सहित अन्य टेलीविज़न चैनलों के लिए स्क्रिप्ट लेखन जारी रखी है ... उन्हें उत्कृष्ट पत्रकारिता, कुशल संपादन और लेखन के लिए अनेक पुरस्कारों ने नवाज़ा जा चुका है...इसके अलावा कवि सम्मेलनों और मुशायरों में भी शिरकत की है ...कई बरसों तक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की तालीम भी ली... उर्दू, पंजाबी, अंग्रेज़ी और रशियन अदब (साहित्य) में ख़ास दिलचस्पी. फ़िलहाल 'स्टार न्यूज़ एजेंसी' और 'स्टार वेब मीडिया' में समूह संपादक का दायित्व संभाल रही है ..
उनका ताज़ा लेख "खेत में सिन्दूर" उनके ब्लॉग की शोभा बढ़ा रहा है.

चलते-चलते
मोबाईल किस तरह युवाओ को बर्बाद कर रहा है. इसकी जानकारी दे रहे है. HBFI पर डॉ. अनवर जमाल खान " मोबाइल : प्यार का आवश्यक उपकरण Mobile
सुव्यवस्था सूत्रधार मंच : एक विषय आधारित मंच
नयी दिल्ली {अंकित BBS न्यूज़} : नयी दिल्ली: ब्लॉग जगत में नए नए खुले सुव्यवस्था सूत्रधार मंच , जो की एक विषय आधारित मंच है, में आज विश्वजीत जी का लेख लगाया गया | यह लेख भारत की शिक्षा व्यवस्था और समाज में गुरु के महत्त्व और स्वयं के श्रम के महत्त्व पर है | इसके पहले क्रांतिकारी देश भक्त का लेख "व्यवस्था परिवर्तन हो सकता है" प्रकाशित किया गया था | इस मंच में एक नयी परंपरा का प्रारंभ करते हुए हिन्दी के चिट्ठों की दुनिया में बाहर के व्यक्तियों के भी लेख प्रकाशित करने प्रारंभ किये है और उसकी श्रंखला के अंतर्गत उच्चतम न्यायलय के अधिवक्ता देवेन्द्र शर्मा जी का एक लेख प्रकाशित किया है जो की शिक्षा व्यवस्था के समाज के लिए महत्त्व और भारत की शिक्षा व्यवस्था के महत्त्व को दर्शाता अहि |
यह मंच केवल विषय आधारित लेख ही प्रकाशित कर रहा है और सुव्यवस्था विषय पर ही लेख प्रकाशित किये जा रहे हैं , इस मंच से अब तक 10 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं और ऐसा बताया गया है की कई विद्वान इस मंच में माध्यम से हिंदी चिट्ठों के जगत में प्रवेश करेंगे |
इन लेखों के लिंक नीचे दिए हैं
अपना उद्धार स्वयं करें
मंगलवार, 12 जुलाई 2011
चलते चलते एक खबर और. ..
कभी कभी ऐसा हो जाता है की न चाहते हुए कुछ काम करने पड़ जाते है जैसे अब कर रहा हूँ. सोने जा रहा था तभी देखा blogtaknik महोदय ने एक मेल दिया और हम भी बचपन में चले गए जी हा . हिन्स्तान गूगल ग्रुप द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है. आप भी देखे.....
माँ एक लेखन प्रतियोगिता में जो प्रविष्टिया प्राप्त हुयी थी उसे हिंदुस्तान की आवाज़ में प्रकाशित कर दिया गया है.
माँ एक लेखन प्रतियोगिता में जो प्रविष्टिया प्राप्त हुयी थी उसे हिंदुस्तान की आवाज़ में प्रकाशित कर दिया गया है.
इस प्रतियोगिता में जिन्होंने भी पत्रिकाए भेजी उनका धन्यवाद और बहुत मित्रो के ईमेल भी आये जिन्हें यह प्रयास अच्छा लगा उनका भी धन्यवाद. अब इस लेखन प्रतियोगिता के विषय आप भी चुन सकते है. और आपके अमूल्य सुजाव का हमें इंतजार रहेगा. यदि आपके मन में किसी मुद्दे या विषय का ख्याल है तो लिख भेजिए हम आपका स्वागत करेंगे.
अब आज का विषय है बचपन के वो दिन अथवा बचपन से सम्बंधित कोई भी अच्छा लेख आप तस्वीरे भी भेज सकते है कुछ सब्द कविता के साथ, हमारा पता तो आपको याग ही होगा hindusthankiaawaz@googlegroups.com तो खो जाईये बचपन के दिनों मे.
आज की तीन बड़ी खबरे.

BBS NewS आज से एक अख़बार की तरह काम करेगा
बीबीएस न्यूज़ ब्यूरो / भारतीय ब्लॉग समाचार की घोषणा आज विधिवत कर दी गयी. इस अनोखे समाचार पात्र की छपाई भले न होती हो किन्तु यह कार्य बिलकुल निष्पक्ष होकर करेगा. इसकी स्थापना सिर्फ ब्लॉग की खबरों के लिए है यानि ब्लॉग या ब्लोगर के बारे में लिखा जा सकता है, राजनीती या समाज के बारे में नहीं. लिहाजा नियम के तहत महेंद्र श्रीवास्तव के लेख ... तो मनमोहन पीएम क्यों है ... को हटाया जा रहा है. यह लेख भारतीय ब्लॉग लेखक मंच पर प्रकाशित है.
लिहाजा लेख प्रकाशन का ब्लॉग और लेख की समीक्षा कर ब्लॉग का लिंक भी दिया जा सकता था. एक ही तरह की पोस्ट साहित्यिक, राजनितिक और सांस्कृतिक मंच पर भले ही दिखे पर इस समाचार पोर्टल पर नहीं. क्योंकि ब्लॉग और ब्लोगर के समाचारों के लिए है.
BBLM ने नियमो के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया
BBS NewS / भारतीय ब्लॉग लेखक मंच ने आपने स्थापना के पांच माह पूरे होने पर सभी लेखको के लिए सूचना जारी करते हुए, नियमो का पालन करने को कहा है. मंच ने नियमो की अनदेखी पर दो लेख भी हटाये. साथ ही जल्द ही सलाहकार मंडल चुनने की बात कही है . इस बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ ले सकते है,
आवश्यक सूचना सभी के लिए : BBLM
लघु कथा बनी विवादित
BBS न्यूज़ / रचनाकार के नाम से चर्चित रवि रतलामी का ब्लॉग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. टिप्पणियों की भरमार हो गयी है. हल्ला बोल के अध्यक्ष कौशलेन्द्र जी ने इस लेख पर उग्र रुख धारण किया है. कई टिप्पणीकार आपस में उलझे हुए है पर कौशलेन्द्र जी के सवालो का जवाब किसी के पास नहीं है. जिससे सब झल्लाए हुए है. मजा लेना है तो आप भी आये....
अनीता मिश्र की लघुकथा - माफीनामा
रविवार, 10 जुलाई 2011
योग पर एक नए ब्लॉग का शुभारम्भ
भदोही/ उत्तरप्रदेश : हिंदी ब्लॉग जगत जगत में विभिन्न विषयों को लेकर ब्लॉग की शुरुआत की गयी है. हमें एक ही जगह पर क्लिक करने से मनपसंद विषय पढने के लिए मिल जाते है. इसी क्रम में जनपद भदोही से एक और ब्लॉग की शुरुआत की गयी है जो. योग और आयुर्वेद पर आधारित होगा. वैसे तो इस विषय पर कई ब्लॉग है, पर विजय जी का कहना है की वे अपने अनुभूत परीक्षणों को इस ब्लॉग के माध्यम से दुनिया को बताएँगे. यही नहीं वे ऑन लाईन योगा सिखाने साथ उपचार भी करेंगे.
बता दे की योगाचार्य विजय की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई तथा उच्च शिक्षा वाराणसी में हुई. उन्होंने योग व मसाज विज्ञान की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त व इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन द्वारा मान्य D.Y.M.S. की उपाधि कलकत्ता से प्राप्त की तथा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त व संचालित संस्थानों द्वारा योग विज्ञान में P.G.D.Y. तथा C.Y.G. की परीक्षाओ को भी उत्तीर्ण किया. उन्हें अभिमन्युश्री, रत्नप्रकाश सम्मान,अचीवमेंट अवार्ड, के अलावा बहुत से सम्मान प्राप्त हुए है., योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में स्वाश्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आई. आई. टी. कानपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व किया. मैंने योग व अन्य क्षेत्र में कई पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन भी किया है तथा भारत के विश्व स्तरीय समाचार पत्रों में भी योग व हर्बल से सम्बंधित विषयो पर उनके लेख प्रकाशित होते है.उन्होंने स्वदेश के अतिरिक्त अन्य देशो जैसे- फ्रांस, हालैंड, अमेरिका, इंग्लैंड इत्यादि के नागरिको को योग प्रशिक्षण देकर जटिल रोगों का चमत्कारिक इलाज करके प्रसंशा व प्रसंशापत्र प्राप्त किये है. साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओ द्वारा आयोजित योग शिविरों में लोगो को यौगिक प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया है,
उनसे किसी भी समय मो. न. 07499114309 पर संपर्क किया जा सकता है. आईये ब्लॉग परिवार में शामिल इस नए सदस्य का स्वागत करे.
http://yogachary.blogspot.com/

शनिवार, 9 जुलाई 2011
ब्लॉग पत्रकारिता का सूत्रपात

मित्रो,
आज हर क्षेत्र में मीडिया की दखलंदाज़ी है, तो फिर ब्लॉग की दुनिया में क्यों नहीं, बहुत दिन से मन में एक विचार था की ब्लॉग क्षेत्र में में भी पत्रकारिता का सूत्रपात किया जाय. जो पूरी तरह निष्पक्ष हो, बिना किसी भेदभाव के. और उस विचार को साकार रूप देने में हमें अति प्रशन्नता हो रही है. जब कोई पाठक अपने मनपसंद विषय को खोजना चाहता है तो उसे आसानी से नहीं मिल पाते. बहुत से ब्लोगरो को मैंने देखा है की वे "नाम बड़े और दर्शन थोड़े" की कहावत चरितार्थ करते हैं. ब्लॉग जीवन में प्रवेश के दौरान मुझे बहुत कुछ आप लोंगो से सीखने को मिला, मैंने देखा की बहुत से ऐसे ब्लोगर है जो बहुत ही बढ़िया लिखते हैं पर उन्हें पढने वाला कोई नहीं है. कारण यही है की पाठक आसानी से उनके ब्लॉग पर पहुँच नहीं पाता और उसे मनपसंद सामग्री नहीं मिल पाती. इसका एक कारण मैंने और भी देखा बहुत से लेखक जो लिखते बहुत अच्छा हैं पर वे सही लेबल नहीं लगते जिससे सर्च इंजन उस विषय सामग्री को खोज नहीं पाता. उन्ही सब समस्याओ के आंशिक निदान में यश मंच सहायक बन सकता है. आप के सहयोग से हम वह विषय सामग्री BBs न्यूज़ के माध्यम से यहाँ पर देंगे ताकि पाठक आसानी से अपने मनोवांछित ब्लॉग पर जा सके.
बीबीएस न्यूज़ में वे लेखक शामिल हो सकते हैं जो निष्पक्ष होकर ब्लॉग की पत्रकारिता को नया आयाम दे सके. नियम देंखे....
१. इस मंच पर कविता, कहानी, लेख आदि प्रकाशित नहीं होंगे.
२. ब्लॉग भ्रमण के दौरान आपको लगे की किसी ब्लॉग की सामग्री पाठको के लिए लाभप्रद है तो उसे समाचार की भाषा में यहाँ प्रकाशित किया जायेगा.
३. किसी भी ब्लोगर के बारे में व्यक्तिगत समाचार भी लिखे जा सकते है पर सत्यता होनी अनिवार्य है.
४. यदि किसी ब्लोगर के लेख आपको किसी विशेष मानसिकता से ग्रसित लगते हैं तो उसके बारे में भी निष्पक्ष होकर लिख सकते हैं. किन्तु प्रमाण के साथ.
५. किसी के निजी जीवन से कोई सरोकार नहीं रखा जायेगा. यह ब्लॉग पत्रकारिता है लिहाजा हमारा आधार सिर्फ ब्लॉग ही होगा.
६. इस मंच से जुड़ने वाले पत्रकार अपने ब्लॉग जीवन का निजी अनुभव, संस्मरण, परिचर्चा, ब्लॉग समीक्षा, लेख समीक्षा, ब्लॉग लेखक का जीवन परिचय एवं हिंदी लेखन में उसका योगदान जैसे विषयों को चुन सकते हैं.
सबसे आवश्यक.... यह बात हमेशा याद रखे, बहुत से हमारे ब्लॉग लेखक बंधू है जो प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर हमेशा बिकाऊ व भ्रष्ट होने का आरोप लगाते रहते है., वहा पर मीडिया को विज्ञापन निति के चलते कही कही झुकना पड़ता है, पर यहाँ आपको स्वच्छ पत्रकारिता की नीव रखनी है. जो भी लिखे निष्पक्ष होकर बिना किसी भेदभाव के निडर होकर. यदि आपको लगता है की आप ब्लॉग की निष्पक्ष पत्रकारिता को नया आयाम दे सकते है तो आपका सहर्ष स्वागत है.
नागरिक पत्रकार बने.....
ब्लॉग पत्रकारिता के नवसृजित परिकल्पना को साकार रूप देकर सफलता के शिखर पर पहुँचाने में यदि कोई सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है तो वह पाठक समुदाय, निश्चित रूप से पाठक ब्लॉग लेखको के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है. पाठक बंधुओ से निवेदन है की जब आप किसी ब्लॉग पर लेख को पढ़ते हैं तो कुछ न कुछ विचार आपके मन में अवश्य उपजते है, कोई ब्लॉग आपको अच्छा लगता है तो कोई बकवास, या फिर उस ब्लॉग लेखक को सलाह देना चाहते है पर दे नहीं पाते. जो कार्य ब्लॉग लेखक करते है वह आप इस मंच से जुड़कर कर सकते हैं. आप ब्लॉग नहीं लिखते तो क्या हुआ ब्लॉग पत्रकारिता सहज रूप से कर सकते हैं. आप मेल द्वारा अपना समाचार मेल द्वारा भेंजे, नियमानुसार होने पर उसे प्रकाशित किया जायेगा. यदि आप नियमित रूप से लिखना चाहते है तो आपको ब्लॉग पत्रकार भी बनाया जा सकता है, ताकि अपने समाचार आप खुद प्रकाशित कर सके.
ब्लॉग पत्रकारिता के नए सूत्रपात में अपना योगदान देने के लिए हमें मेल भेंजे.......... blogkeshri@gmail.com
आपका -- Harish singh
नोट : ध्यान रखे, यह ब्लॉग खबरों को लेकर पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहेगा. यदि कोई लेखक किसी ब्लॉग या ब्लोगर के बारे में अपने विचार रखना चाहता है और अपना नाम प्रकाशित नहीं करना चाहता तो वह खबर प्रमाण और तथ्यों के आधार पर भेजे, उसे हम प्रकाशित करेंगे, आप के सुझाव का हम स्वागत करेंगे.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)