shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 अगस्त 2012

सिर्फ महिला ब्लोगर्स के लिए [ ONLY FOR WOMAN BLOGGERS]


सिर्फ  महिला ब्लोगर्स के लिए [ ONLY FOR WOMAN BLOGGERS]          

ये मंच है केवल महिला ब्लोगर्स के लिए .आप साझा करें अपने जीवन  के अनुभव -सुखद -दुखद ,ब्लोगिंग से सम्बंधित अनुभव ,समस्याएं .साथी महिला ब्लोगर्स से करें अपनी परेशानी साझा .हम सब मिलकर निकालें  हल  अपनी जैसी  सभी  महिला ब्लोगर की   समस्या का .तो देर किस बात की ?जुड़ जाएँ इस मंच से आज और अभी .
                              शिखा कौशिक 

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2012

भारतीय नारी ब्लॉग पर अब हर रविवार नन्ही परियां करें पोस्ट !


भारतीय नारी ब्लॉग पर अब हर रविवार नन्ही परियां करें पोस्ट !

भारतीय नारी ब्लॉग पर अब हर रविवार नन्ही परियां करें पोस्ट !
अब  हर रविवार नन्ही परियों के नाम .आप भी जुड़े और अपना ई मेल  यहाँ लिख  दें ताकि आपको भेजा  जा सके निमंत्रण .नन्ही परियों की  उपलब्धियों से जुडी ...उनकी सृजनात्मकता से जुडी ..हर पोस्ट का यहाँ स्वागत है रविवार को .नन्ही परियों को दिया जा  रहा है ये मौका वे  पहुंचाएं अपनी प्रतिभा जन जन तक .
                                                                 शिखा कौशिक 

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें !


महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें 





Shiva Wallpaper

मेरे मन बनकर तू डमरू 
करता जा डम-डम-डम 
तेरी डम -डम में गूंजेंगी 
मेरे भोले की बम-बम 
मेरे मन बनकर तू ......


मेरा भोला सब भक्तों  के 
है सारे  कष्ट  मिटाता  
वो भक्तों की रक्षा  हित  
है कालकूट  पी  जाता 
मेरी  जिह्वा  करती चल  तू 
शिव महिमा   का ही वर्णन  
मेरे मन ..........................


मेरा भोला कितना  भोला 
नागों  का हार  पहनता   
वो  जटाजूट  में अपने 
गंगा  को  धारण  करता
मैं कण -कण  में करती हूँ 
शिव-शंकर का ही दर्शन .
मेरे बन ................


सावन में कांवड़ लेकर  जो    
गंगाजल लेने जाते 
लाकर शिवलिंग  पर उसको      
श्रृद्धा  सहित चढाते 
हर इच्छा पूरी होती 
पावन हो जाता जीवन .
मेरे मन बनकर.....


द्वादश ज्योतिर्लिंगों  में शिव
-शक्ति ज्योत समाई ;
इनके दर्शन से भक्तों ने 
भय से मुक्ति पाई ;
गौरी-शंकर के चरणों में 
तन -मन-धन सब अर्पण 
मेरे मन बनकर .....


                                  शिखा कौशिक 
                        [विख्यात ]