शिखा कौशिक जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिखा कौशिक जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

नए प्रबंध मंडल का स्वागत करे

भारतीय ब्लॉग समाचार के सञ्चालन के लिए एक प्रबंध मंडल का गठन किया गया था. कुछ अपरिहार्य कारणों से उक्त गठन निरस्त करना पड़ा, इस सम्बन्ध में यदि कोई सज्जन चाहे तो व्यक्तिगत रूप से जानकारी ले सकता है. हम चाहते है की इस मंच की जिम्मेदारी वे लोग ही उठाये जो अपना निजी ब्लॉग संचालित करते हैं. नई जोश और नई चुनौतियों के साथ .... नए मंडल के पद और कार्य इस प्रकार हैं.
शिखा कौशिक जी -- प्रधान संपादक .. आपके पास इस मंच का पूर्ण अधिकार होगा. आप किसी भी लेखक को जोड़ या हटा सकती है. किसी भी खबर को सम्पादित कर सकती है या नियम के विपरीत होने पर हटा सकती है, मंच को बेहतर बनाने के लिए आप हमें सुझाव दे सकती है.
सह-संपादक -- कुणाल वर्मा व सौरभ दूबे ---- आपकी जिम्मेदारी यह है की आप दोनों लोग शिखा जी का सहयोग करेंगे. किसी भी लेख के आपत्तिजनक होने पर आप संशोधन या हटाने के सम्बन्ध में प्रधान संपादक से विचार-विमेश करेंगे.
सलाहकार संपादक --- आशुतोष नाथ तिवारी , एस एम मासूम , इंजी. सत्यम शिवम्, सलीम खान --- आप सभी लोग वरिष्ठ व अनुभवी ब्लोगर है. आपके सुझाव के अभिलाषी हम भी सदैव रहते हैं. आप लोगो से अनुरोध है की समय समय पर अपने अनुभवों से संपादको को सुझाव देते रहे.

आप सभी को शुभकामना.